लहसुन खाने के फायदे: इन 6 बीमारियों में है बेहद फायदेमंद
By संदीप दाहिमा | Updated: February 20, 2022 10:12 IST2022-02-20T10:12:23+5:302022-02-20T10:12:23+5:30

लहसुन का सेवन कई तरह से किया जाता है। लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।

भुना हुआ लहसुन सर्दी के दिनों में ठंड, खांसी और जुकाम से बचाता है। इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। भुना लहसुन खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।

लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल गुणों की वजह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई कर बीमारियों से बचाता है।

लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।


















