थम जाएगा बुढ़ापा, रोज सुबह खाएं भीगे किशमिश, होंगे ये 5 बड़े फायदे
By संदीप दाहिमा | Updated: February 25, 2022 18:36 IST2022-02-25T18:08:23+5:302022-02-25T18:36:01+5:30

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। किशमिश पर भी यह लागू होता है। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है। इस प्रकार एनीमिया ठीक करने में यह बेहद कारगर होता है।

मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।

कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।

अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।

किशमिश को भिगोकर खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।

















