लाइव न्यूज़ :

याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये 10 चीजें, भूलने की बीमारी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 22, 2021 18:51 IST

Open in App
1 / 10
सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें। अब दो चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम भोजन के बाद सेवन करते रहने से याददाश्त शक्ति बेहतर हो जाएगी।
2 / 10
दिमागी कमजोरी, गुर्दे की खराबी, स्मरण शक्ति की कमी में भोजन से पहले एक मीठा सेब बिना छीले खाना फायदेमंद होता है।
3 / 10
मानसिक कमजोरी, याददाश्त शक्ति की कमी या दिमाग की गर्मी हो तो चुकंदर का रस एक कप की मात्रा में दिन में दो बार पीना चाहिए। आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
4 / 10
आधा किलो ग्राम दूध में पीपल के 4-5 ताजा पत्रों को अच्छी तरह से उबालकर दूध को छान लें। अब इसमें मिश्री मिलाकर सेवन करें। सुबह प्रतिदिन इस दूध के सेवन से दिमागी कमजोरी दूर होती है तथा याददास्त शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
5 / 10
याददाश्त शक्ति को मजबूत बनाने में काली मिर्च काफी फायदेमंद होता है। 25 ग्राम मक्खन में 5-6 कालीमिर्च शक्कर मिलाकर चाटने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
6 / 10
पक्का हुआ कद्दू खाने से स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है। आप इसके लिए इस सब्जी का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं और इसके बीजों में भी पावर बढ़ाने की क्षमता होती है.
7 / 10
वसंत के मौसम में पांच पीपल के पके फल प्रतिदिन खाएं तो याददास्त शक्ति मजबूत हो जाएगी। शहद का सेवन हमेशा करने वालों की याददाश्त शक्ति कमजोर नहीं होती है।
8 / 10
लीची, सेब खाएं। दो अखरोट प्रतिदिन खाए। अखरोट खाने वाले व्यक्ति की याददास्त शक्ति बेहतर रहती है। तिल के लड्डू प्रतिदिन खाने से मानसिक दुर्बलता व तनाव कम होता है।
9 / 10
दिमाग के लगातार प्रयोग से दिमाग भी थक जाता है। इसलिए 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है, जिससे कि आप और आपका दिमाग तरोताजा महसूस करें।
10 / 10
नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें जिससे कि आपके दिमाग के साथ शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर रहेगा। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग जैसी यौगिक क्रियाएं विकल्प हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब