लाइव न्यूज़ :

जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस का राज, अपनाएं ये 5 टिप्स और रहें फिट और हेल्दी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 18, 2020 05:43 IST

Open in App
1 / 5
साल 2011 में एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि वो दिन में 4-5 घंटे सोते हैं। हालांकि इतने घंटे की नींद मनुष्य के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट कम से कम आठ घंटे की नींद की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप 5-6 घंटे भी बेहतर नींद लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए पर्याप्त है। बेहतर नींद से आपको कई तकलीफों से बचने में मदद मिलती है।
2 / 5
मोदी योग में विश्वास रखते हैं। उनकी फिटनेस में योग का अहम रोल है। वो अक्सर लोगों को योग करने की सलाह देते हैं। योग दिवस जैसे फिटनेस के बड़े कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं वो नियमित रूप से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ दिन शुरू करते हैं।
3 / 5
प्रधानमंत्री मोदी को साधारण खाना पसंद है। उन्हें दाल और चावल से बनी खिचड़ी में घी डालकर खाना अच्छा लगता है। इसे पचाना आसान है और इससे आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। मोदी ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा वो नींबू पानी पसंद करते हैं जिससे उन्हें अपनी बॉडी को डेटोक्स करने में मदद मिलती है।
4 / 5
तनाव आज की सबसे बड़ी समस्या है। जाहिर है मोदी जिस पद पर हैं उनसे ज्यादा तनावपूर्ण काम शायद ही किसी का हो। ऐसे में वो तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेते हैं जिससे उन्हें शांत रहने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव के लक्षणों को कम करने और उससे होने वाली मानसिक समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
5 / 5
पीएम मोदी रोजाना सुबह नंगे पांव घास, पानी और कंकड़ पर चलते हैं। अपने ट्विटर पोस्ट में, वह कहते हैं कि इससे उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिलती है। अगर आपको हमेशा हेल्दी और फिट रहना है, तो आपको मोदी के इन नियमों का पालन करना चाहिए। अगर वो इतने बिजी जीवन से अपने लिए समय निकाल लेते हैं, तो आप क्यों नहीं?
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार