लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रोज खाएं ये हरी सब्जियां, शरीर रहेगा फिट और हेल्दी, इम्यूनिटी होगी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 29, 2020 17:54 IST

Open in App
1 / 5
हरि सब्जी हमारे सेहत के लिए हमारे लिए फायदेमंद होती हैं, इन सब्जियों को उनके विशेष पोषक तत्वों एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा के लिए जाना जाता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें ताकि आने वाले समय में आप स्वस्थ्य और मजबूत बन रहे।
2 / 5
लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है, लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है।
3 / 5
पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।
4 / 5
ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।
5 / 5
वैसे तो हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। हरे मटर में फाइबर और प्रोटिन की मात्रा होती है। अगर आप एक कप मटर खाते हैं तो आपके शरीर को 9 ग्राम फाइबर और 9 ग्राम प्रोटिन मिलता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसहेल्थी फूडडाइट टिप्सकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब