क्या साबूदाना खाने से वेट लॉस होता है? जानें इसके फायदे और नुकसान
By संदीप दाहिमा | Updated: September 1, 2022 06:43 IST2022-09-01T06:43:15+5:302022-09-01T06:43:15+5:30

सफेद रंग के दिखने वाले अनाज को साबूदाना (Sago) कहते हैं। य शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साबूदाना में विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

लेकिन साबूदाना सबके लिए लाभदायक साबित नहीं होता है। ये कई लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साबूदाने से क्या नुकसान होता है और इसका इस्तेमाल से किन लोगों को बचना चाहिए।

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें साबूदाने से परहेज करना चाहिए। इससे शरीर में स्टॉर्च के रूप में कैलोरीज बढ़ती हैं जो वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है।

इसके अलावा इसमें कॉर्ब्स की भी मात्रा अच्छी होती जिससे आपको वेट लॉस में काफी मुसिबत हो सकता है।

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो ऐसे में आपको साबूदाने के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज में अगर आप हर रोज इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जिससे आपके सेहत पर नुकसान पहुंच सकता है।

वैसे तो साबूदाने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन अगर आप को दिल की बीमारी है तो आपको इससे बचना चाहिए। साबूदाने का सेवन करने से रक्तचाप की समस्या हो सकती है जो दिल की बीमारी वाले मरीजों के लिए सही नहीं है। इसलिए जितना हो सके, इससे परहेज करें।

















