लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: इम्यून सिस्टम, किडनी और लीवर के लिए लाभदायक है आम के पत्ते

By संदीप दाहिमा | Updated: October 31, 2020 06:26 IST

Open in App
1 / 6
आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत का खजाना है। इस मामले में आम के पत्ते भी कम नहीं हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है।
2 / 6
आयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है। दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
3 / 6
अगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें।
4 / 6
क्या डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति आम खा सकता है? यह एक मुश्किल सवाल हो सकता है क्योंकि आम में शुगर होती है लेकिन जब आम के पत्तों की बात आती है, तो अध्ययन कहते हैं कि आम की गुठली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
5 / 6
आम के पत्तों में एंटी-इन्फ्लेमेशन गुण होते हैं। यह बवासीर, गठिया, पाचन मुद्दों आदि के कारण सूजन को कम करने में मदद करने के लिए एक बहुत प्रसिद्ध तत्व है।
6 / 6
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आम की गुठली का रस आपके लिए सही उपाय है। इसमें कम शुगर होती है जिससे आपको कैलोरी नहीं मिलती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब