1 / 6टोफू एक ऐसी चीज है जो देखने में पनीर की तरह लगता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना 25 ग्राम टोफू का सेवन करेंगे तो आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। 2 / 6इसके लिए आप कम फैट वाला दूध, पनीर और दही ले सकते हैं। शाकाहारियों के लिए यह एक अच्छा स्रोत है। कम वसा वाले डेयरी उत्पादों में कैलोरी भी कम होती है और इससे आपको वजन बनाये रखने में मदद मिलती है। 3 / 6पीनट बटर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आपको नाश्ते में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।4 / 6पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। आप सुबह नाश्ते में पनीर का एक बड़ा टुकड़ा ले सकते हैं। 5 / 6बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।6 / 6भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।