लाइव न्यूज़ :

रोज सुबह खाएं ये 5 चीजें, हमेशा रहेंगे हेल्दी और फिट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 23, 2023 19:15 IST

Open in App
1 / 6
स्वस्थ रहना हर किसी को पंसद हैं और बेहतर सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। आपको नाश्ते में ब्रेड, पराठा और पकौड़े जैसी अनहेल्दी चीजों से बचना चाहिए। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसको रोजाना सेवन करने से ना सिर्फ आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी सही रहेगा।
2 / 6
रोज अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है। अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।
3 / 6
सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
4 / 6
गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में गुड़ बेहद लाभदायक है।
5 / 6
आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। विटामिन ए और कैरोटीन मेक्यूलर डिएनेजरेशन, रात अंधापन को कम करता है और आपकी दृष्टि को मजबूत कर सकता है। आंवला में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर है जो आंतों के माध्यम से भोजन को ले जाने में मदद करता है और आपके मल त्याग को नियमित रखता है।
6 / 6
कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है। कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। जिससे कई प्रॉबल्म कम होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब