लाइव न्यूज़ :

शरीर में जमा गंदगी होगी बाहर, खाएं ये 5 सात्विक आहार, बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 28, 2021 07:09 IST

Open in App
1 / 5
सात्विक शब्द 'सत्त्व' से आता है, जो शुद्ध, ऊर्जा, स्वच्छ और मजबूत का प्रतीक है। इसमें शामिल चीजों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। सात्विक भोजन, स्वच्छ भोजन को प्रोत्साहित करता है, शारीरिक शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवन को बढ़ावा देता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह आपको ऊर्जावान रखता है और इम्यूनिटी पावर बढ़ाकर शरीर को अंदर से मजबूत बना सकता है।
2 / 5
सात्विक आहार में अंकुरित अनाज जैसे कि जौ, राजगीरा और क्विनोआ शामिल होते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और बहुत अधिक पोषण होता है। जौ जैसे साबुत अनाज में विशेष रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, क्योंकि यह सहायक पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और विषाक्त पदार्थों के शरीर को भी साफ करता है। जौ के पानी का सेवन चयापचय को लाभ देने, वजन घटाने को बढ़ावा देने और ब्लड शुगर को लेवल को संतुलित करने के लिए भी साबित हुआ है।
3 / 5
शहद की आणविक संरचना लगभग रक्त के रूप में शुद्ध होती है और एनीमिक समस्याओं के इलाज में बेहद सहायक होती है। इसमें रोग से लड़ने वाले गुण भी होते हैं जो आपको सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में संक्रमण होने पर मददगार होते हैं। खांसी या जुकाम के लक्षणों से राहत पाने के लिए यह जरूरी है।
4 / 5
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का सबसे बेहतर स्रोतों में से एक है जो शरीर में संक्रमण से लड़ने में सहायक है और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। इसे अचार, कैंडी या कच्चा खाया जा सकता है। कहा जाता है कि इसका नियमित सेवन करने से आपको कैंसर, अल्सर, वजन कम करने, शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने, दस्त में आराम के लिए, हाई ब्लड प्रेशर कम करने और आंख की रौशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
5 / 5
इसका भारतीय खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है। यह हेल्दी फैट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी, डी और के पाए जाते हैं। घी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो विषाक्त पदार्थों से लड़ते हैं और चयापचय को मजबूत करते हैं। यह आपको ताकत देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। घी, गुड़ और मिश्री को मिक्स करके खाने से फ्लू के लक्षणों से लड़ने में मदद मिल सकती है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?