लाइव न्यूज़ :

गुनगुने पानी से खाएं किशमिश, इन 10 गंभीर रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 25, 2021 19:16 IST

Open in App
1 / 10
सारा दिन कामकाज करने की वजह से थकान होना तो आज कल एक आम बात है। ऐसे में हर रोज सुबह इस पानी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है और हमारे शारीर को आराम मिलता है।
2 / 10
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। किशमिश पर भी यह लागू होता है। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है। इस प्रकार एनीमिया ठीक करने में यह बेहद कारगर होता है।
3 / 10
मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।
4 / 10
किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।
5 / 10
अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।
6 / 10
किशमिश को भिगोकर खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।
7 / 10
किशमिश में फाइबर के साथ और भी कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमे पाए जाने वाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है।
8 / 10
अगर यदि आप दुबले पतले है तो शायद आप के लिए ये तरीका कारगर हो सकता है और शायद आपको पता भी नही होगा की किशमिश आपके शरीर में पाचन क्रिया को नियमित करता है जिससे आपको भोजन के सभी पोषण मिलते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।इसके लिए आप को सुबह नाश्ते में केला और दूध खाने के बाद किशमिश भी खाना चाहिए और ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको बदलाव दिखेगा।
9 / 10
किशमिश को आप दो प्रकार से खा सकते हैं। पहला, तो यह कि किशमिश को पानी से निकालकर अच्छी तरह चबाते हुए खाएं और ग्लास के पानी को हल्का गुनगुना कर पी लें। इसके आलावा एक तरीका और है भीगे हुए किशमिश को उसी पानी में चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें और किशमिश समेत पानी को पी ले| विटामिन ए की कमी पूरी करने के कारण भी यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
10 / 10
किशमिश को आप दो प्रकार से खा सकते हैं। पहला, तो यह कि किशमिश को पानी से निकालकर अच्छी तरह चबाते हुए खाएं और ग्लास के पानी को हल्का गुनगुना कर पी लें। इसके आलावा एक तरीका और है भीगे हुए किशमिश को उसी पानी में चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें और किशमिश समेत पानी को पी ले| विटामिन ए की कमी पूरी करने के कारण भी यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब