लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट गलती से भी न खायें पियें ये 8 चीजें, नहीं तो पूरा शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 07:13 IST

Open in App
1 / 9
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह बिस्तर से उठते ही नाश्ता करने लगते हैं। कई लोग खाली पेट चाय, कॉफ़ी या अन्य चीजों का सेवन करने लगते हैं। आपको बता दें कि आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से शुरू होनी चाहिए। इससे शरीर को कामकाज के लिए ऊर्जा मिलती है। खाने-पीने की कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर उन्हें खाली पेट खाया जाए तो वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको खाली पेट भूलकर भी किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों।
2 / 9
यह बात सच है कि टमाटर विभिन्न विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है लेकिन जब आप इसे खाली पेट खाते हैं तो एसिडिक नेचर की वजह से पेट को नुकसान पहुंचाता है। ये पेट पर जरूरत से ज्यादा दवाब डालते हैं और इससे पेट में दर्द हो सकता है। अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए ये खतरनाक स्थिति हो सकती है।
3 / 9
खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू जैसी चीजें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट की समस्या हो सकती है।
4 / 9
कार्बोनेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट कार्बोनेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।
5 / 9
बहुत से लोग सुनाह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट कॉफी पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और इससे कब्ज और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है।  
6 / 9
हरी सब्जियों में एमीनो एसिड होता है, जिसकी वजह से आपको पेट दर्द और पेट में सूजन का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह खाली पेट मिर्च या काली मिर्च खाने से गैस की समस्या हो सकती है। मिर्च डायजेस्ट‍िव ट्रैक्ट के म्यूकस मेम्ब्रेन को डैमेज कर देता है। इससे सीने में जलन हो सकती है। 
7 / 9
दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये पेट की मांसपेशियों को कमजोर बनाते हैं। साथ ही पाचन क्रिया पर असर होने लगता है। इसी तरह खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल बढ़ सकता है।
8 / 9
बेशक दही पेट और पेट की आंतों के लिए लाभकारी होती है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो नुकसानदायक है।  
9 / 9
खाली पेट मिठी चीजें खाने से लीवर और पाचक-ग्रंथि पर दबाव बढ़ जाता है। इससे इनके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। लंबे समय में देखा जाए तो इसकी वजह से बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार