लाइव न्यूज़ :

सर्दी में इन सब्जियों से करें परहेज, गैस, कब्ज और पेट की समस्या से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: January 25, 2022 07:14 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना काल में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाने-पीने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। खराब खानपान की वजह से पेट फूलने और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे खाना पचना मुश्किल हो जाता है। हम आपको पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय बता रहे हैं। इन उपायों में कुछ सब्जियों के नाम शामिल हैं जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए।
2 / 6
सबसे पहली सब्जी का नाम है कटहल। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। बनने के बाद यह सब्जी नॉनवेज की तरह दिखती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन गैस की समस्या से परेशान लोगों को यह सब्जी नहीं खाना चाहिए। यह सब्जी शरीर में गैस बनाने का काम करती है।
3 / 6
दूसरी सब्जी का नाम है अरवी, जिसे कई लोग घुइयां के नाम से भी जानते हैं, ऐसे कई तरीके से बना कर इसका सेवन किया जाता है। दाल के साथ यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या है। उन्हें यह सब्जी नहीं खाना चाहिए यह सब्जी खाने से पेट फूलने की समस्या होती है और अगर आपको यह सब जी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद हो तो आप इसमें अजवाइन डालकर खाएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी।
4 / 6
मूली सर्दियों में खाए जाने वाली सब्जी है, जिसका इस्तेमाल कई लोग सलाद के रूप में भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिन लोगों को गैस की समस्या है, उन्हें मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे भी मूली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे गैस की समस्या हो जाती है। अगर आपको मूली खाने के बाद ऐसी समस्या होती है, तो आप पानी के साथ अजवाइन खाएं, इससे गैस की समस्या कम होगी।
5 / 6
छोले पूरी, छोले भटूरे, छोले चावल यह सभी कुछ ऐसे डिश हैं। जिन्हें लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि छोले का सेवन करने से भी पेट में गैस बनता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें तो छोले बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए या फिर अगर खाते हैं, तो काफी कम मात्रा में खाना चाहिए।
6 / 6
ज्यादातर लोगों को राजमा चावल खाना बहुत ही पसंद होता है। कई घरों में तो रोजाना या आए दिन राजमा चावल बनता है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या होती है। उन्हें छोले की तरह राजमा भी कम ही खाना चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब