ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: February 3, 2022 18:25 IST2022-02-03T18:18:37+5:302022-02-03T18:25:19+5:30

Next

स्पाउट्स या अंकुरित अनाज, प्रोटिन और विटमिन युक्त होता है। इसमें विटमिन ए, बी, बी6, बी12, ई के अलावा पोटेशियम, मैग्निशियम, आयरन, आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या को सामाधान करेंगे। साथ ही दिन भर आपको उर्जा देने में मदद करेंगे।

गेंहू का दलिया सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। दलिया में आप मन-पसंद वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से एक कटोरी दलिया आपको दिनभर एक्टिव रखने में आपकी मदद करेगा।

नाश्ते में फल होना बेहद ही जरूरी है। रोजाना एक फल का सेवन जरूर करें। इससे आप लंबे समय तक बीमार नहीं होंगे। आपका पेट हेल्दी रहता है रोजाना एक सेब खा सकते हैं इसके अलावा, पपीता, अंगूर और दूसरे सीजन वाले फल को अपने नाश्ते में शामिल करें।

नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है, यह आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने में आपकी मदद करता है। मस्तिष्क ते लिए नट्स काफी महत्वपूर्ण है। नट्स के सेवन से हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियां नहीं होती है। आप अपने ब्रेस्कफास्ट में बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अखरोट और अंजीर आदि भिगाकर खा सकते हैं।

अपने नाश्ते में एक उबला हुआ अंडा शामिल कर सकते हैं। अंडे आपके मसल्स को मजबूत करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, अंडे का सेवन करने से हार्ट की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।