लाइव न्यूज़ :

Corona Diet Plan : कोरोना से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: January 23, 2022 20:11 IST

Open in App
1 / 6
सेहत के लिए अदरक काफी लाभदायक होता है। यह ना सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि बहुत सारी शारीरिक समस्याओं से भी बचाव करता है। इसका नियमित सेवन शरीर को निरोगी बनाए रखने में मददगार होता है। अदरक बैक्टीरिया से बचाव करने के साथ ही ब्रेन फंक्शन को भी इंप्रूव करती है।
2 / 6
लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। लहसुन में सल्फर और एलीसिन दो ऐसे तत्व है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। यह दोनों तत्व की सूची में खून के आवागमन को तेज करते हैं। और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।
3 / 6
हल्दी का सेवन हमारे शरीर को कई बीमारियों से रक्षा करता है। इसमें पाए जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ा देता है और स्ट्रेस को कम करता है। इतना ही नहीं हल्दी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जिससे हमारे शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाव होती है।
4 / 6
अनार का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि अनार हर तरह की रक्त विकार से बचाव करता है। क्योंकि इसमें पॉलीथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसके अलावा अनार में नाइट्रेट भी होता है, जो रक्त संचार को नियमित रखने में अहम भूमिका निभाता है। अनार बेड कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में मददगार होता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है।
5 / 6
प्याज का सेवन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है। प्याज में फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमें दिल की बीमारियों से बचाते हैं। प्याज के सेवन से नसों और धमनियों में सिकुड़न नहीं आती है।
6 / 6
शरीर अंदर और बाहर से मजबूत बनता है और आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इतना ही नहीं, इन चीजों से ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने और हाई ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्सओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब