लाइव न्यूज़ :

COVID Diet Tips: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद न खाएं ये चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: January 19, 2022 14:36 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जल्दी से ठीक होने के लिए खास पोषक तत्वों का सेवन जरूरी है। ऐसे में आपको ऐसी खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं। कुछ चीजें सूजन को बढ़ाती हैं और बीमारी से रिकवरी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करती हैं।
2 / 6
फ्राइड फूड- तले हुए खाद्य पदार्थों में फैट की अत्यधिक मात्रा होती है। इससे आपके इम्यून सिस्टम पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ऐसी चीजें आंत के माइक्रोबायोम को प्रभावित करती हैं और इम्यून सिस्टम को दबा देती हैं।
3 / 6
प्रोसेस्ड और फास्ट फूड - सोडियम और शुगर की अधिकता वाले फूड सूजन को बढ़ाते हैं। ये रिकवरी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करते हैं। अत्यधिक सूजन इम्यून सिस्टम पर भार भी बढ़ाता है। आपको आलू के चिप्स, प्रोसेस्ड और पैक किए हुए फूड सामग्री से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।
4 / 6
लाल मांस- इसमें सैचुरेटेड फैट की अत्यधिक मात्रा सूजन को बढ़ाती है। इसके बजाए, डाइट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले फूड को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन के लिए रेड मीट की जगह पर पौधे आधारित प्रोटीन जैसे दालों और फलियों का सेवन करना चाहिए।
5 / 6
सोडा ड्रिंक्स- शुगर से भरपूर सोडा ड्रिंक्स भी शरीर में सूजन बढ़ाता है। सूजन रोधी डाइट का पालन करते वक्त शुगर से भरपूर ड्रिंक्स को नजरअंदाज करना चाहिए। जल्द से जल्द रिकवरी के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और सोडा को छोड़ने में ही भलाई है।
6 / 6
मसालेदार फूड- मसालेदार फूड गले में जलन पैदा करते हैं और खांसी को ज्यादा गंभीर बना सकते हैं। सीने में जकड़न पर साइनस को साफ करने के लिए गर्म सूप और ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सओमीक्रोन (B.1.1.529)डाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब