लाइव न्यूज़ :

COVID-19: ब्रिटेन में दोगुनी रफ्तार से फैल रहा है कोरोना वायरस का 'नया प्रकार', जानिये WHO ने क्या कहा

By उस्मान | Updated: December 15, 2020 09:02 IST

Open in App
1 / 8
ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त वृद्धि होने और कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की पहचान हुई है. ब्रिटेन की सरकार ने संसद में इस बाबत घोषणा की। कोरोना वायरस का यह नया प्रकार ''बेहद तेजी'' से प्रसार के लिए जिम्मेदार है।
2 / 8
स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं।
3 / 8
हैंकॉक ने कहा, '' ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है जोकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है।'' उन्होंने कहा कि इस नए प्रकार से संबंधित करीब 1000 मामलों की पहचान विशेषज्ञों ने की है।
4 / 8
एनबीसी न्यूज के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ब्रिटेन में जो कोरोना वायरस का न्य प्रकार देखने को मिला है उसे लेकर इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह मौजूदा प्रकार के वायरस से अलग तरह का व्यवहार करता है।
5 / 8
डब्ल्यूएचओ के शीर्ष आपात विशेषज्ञ माइक रयान ने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि इंग्लैंड में 1,000 व्यक्तियों में न्य वायरस देखने को मिला है. हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हमने कई वेरिएंट देखे हैं, यह वायरस समय के साथ विकसित और बदलता है।
6 / 8
हैंकॉक ने संसद को एक बयान में कहा, 'हमने कोरोना वायरस के एक नए संस्करण की पहचान की है, जो इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में तेजी से फैलने से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि यह संस्करण मौजूदा वेरिएंट की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है।
7 / 8
उन्होंने कहा, 'हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि संस्करण में गंभीर बीमारी होने की संभावना है ऐसा भी नहीं माना जा सकता कि यह वैक्सीन का जवाब देने में विफल हो जाएगा।
8 / 8
नॉटिंघम विश्वविद्यालय में आणविक विषाणु विज्ञान के प्रोफेसर जोनाथन बॉल ने कहा कि कई वायरस में आनुवंशिक जानकारी बहुत तेजी से बदल सकती है और कभी-कभी ये परिवर्तन वायरस को लाभ पहुंचा सकते हैं.
टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहेल्थ टिप्सब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब