लाइव न्यूज़ :

Pics: बच्चों को कोरोना से बचाएगी खाने की ये पांच चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 10, 2020 15:49 IST

Open in App
1 / 6
अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस से केवल कमजोर, बीमार और बुजुर्ग लोग ही प्रभावित हो रहे हैं, तो आप गलत हैं। कोरोना वायरस बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। इसलिए कोरोना से जंग लड़ने के लिए अपने साथ-साथ बच्चों का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से बच्चों की इम्यून पावर बढ़ाने और कोरोना जैसे विभिन्न वायरस से बचने में मदद मिल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह चीजें लॉकडाउन में भी आपको आराम से मिल सकती हैं। 
2 / 6
आप अपने बच्चे को सोने से पहले हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। हल्दी एक बेहतरीन इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मसाला है जिसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हल्दी का सक्रिय घटक 'करक्यूमिन' इसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट बनाता है। दूध में हल्दी की चुटकी मिलाएं और सोने से पहले उन्हें दें। आप इसमें कुछ केसर भी मिला सकते हैं।
3 / 6
बेशक लॉकडाउन जारी है लेकिन फल और सब्जियों की कोई कमी नहीं हो रही है। यह आम का सीजन है और आम विटामिन सी का सबसे बेहतर स्रोत है। आप अपने बच्चे को रोजाना आम खाने को दें। इसके अलावा मौसमी सब्जियों और फलों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक होते हैं। जामुन, चेरी, आड़ू और अमरूद में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है।
4 / 6
बच्चों को फल और सब्जियां ज्यादा पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में आप उन्हें काजू, बादाम और अखरोट जैसे कुरकुरे सूखे फल और मेवे दे सकते हैं, जिन्हें वो खाना पसंद करते हैं। आप नट्स को भूनकर या स्मूदी में डालकर दे सकते हैं। अखरोट, बादाम, खजूर और किशमिश विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट के अच्छे स्रोत हैं। इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट की मात्रा भी होती है।
5 / 6
मशरूम की सब्जी आपको सब्जी के ठेले या स्टोर पर मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि मशरूम विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। बच्चों के लिए इसे मज़ेदार बनाने के लिए, उन्हें सैंडविच में शामिल करें और उन्हें अन्य मौसमी सब्जियों के साथ तैयार करें। आप उन्हें गर्म मशरूम का सूप भी दे सकते हैं।
6 / 6
आपको बता दें कि कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि मांस और मछली खाने से कोरोना नहीं फैलता है इसलिए आप अपने बच्चे को इन चीजों का सेवन कराएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें अच्छी तरह पकाएं। आप इन चीजों को सूप, करी, सैंडविच या सलाद के रूप में बच्चे को दे सकते हैं। ये सभी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो संक्रमण से लड़ने के लिए जिम्मेदार हैं। मांस विटामिन बी, जिंक, आयरन और यहां तक कि ओमेगा -3 फैटी एसिड का बेहतर स्रोत है।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब