लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में घर पर जरूर करें ये 5 योगासन, सिर दर्द, कमर और पीठ दर्द से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: April 6, 2020 18:29 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। लोग पिछले पिछले कई दिनों से अपने घरों में बंद हैं। जाहिर है इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। हर किसी के दिमाग तनाव की स्थिति पैदा होने लगी है। तनाव बढ़ने से सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द आदि की भी समस्या बढ़ने लगती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको हर बार गोलियां लेने की जरूरत नहीं है। आप कुछ योगासन करके आसानी से इनसे निजात पा सकते हैं।
2 / 6
घर से काम करने से गर्दन और पीठ में अकड़ पैदा हो सकती है जिससे पीठ, कमर और कंधों में दर्द हो सकता है। इस आसन को करने से आपको इससे निजात मिल सकती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले नीचे पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को बगल में सीधा व जमीन से सटाकर रखें। फिर दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखें तथा एड़ी व पंजों को भी मिलाकर रखें। अब दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। पैरों को सिर के पीछे की ओर जमीन पर लगाएं और पैरों को बिल्कुल सीधा रखें। अपने हाथ को सीधा जमीन पर ही टिका रहने दें।
3 / 6
इस आसन को करने से आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही माइग्रेन से भी निजात पा सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पदमासन में बैठिए। फिर कमर व गर्दन को सीधा कर लें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रख लें। आंखें बंद करके आराम से बैठ जाएं व ध्यान को श्वास की गति पर ले आएं। यहां पेट ढीली अवस्था में होगा। अब कपालभाति प्रारंभ करें। इसके लिए नाभि से नीचे के पेट को पीछे की ओर पिचकाएं या धक्का दें। इसमें पेट की मांसपेशियां आकुंचित होती हैं।
4 / 6
यह आसन अकेले ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से आपको सुख एवं शांति देने में सक्षम है। जिससे आपको माइग्रेन से निजात मिलेगा। इस योग को करने के लिए सबसे पहले बैठ जाएं। दायां पैर मोड़ें तथा दाएं पैर को बाईं जांघ के ऊपर रखें। ध्यान रहे दाईं एड़ी से पेट के निचले बाएं हिस्से पर दबाव पड़ना चाहिए। बायां पैर मोड़ें तथा बाएं पैर को दाईं जांघ के ऊपर रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लें और छोड़े। रोजाना इस योगासन की अवधि बढ़ाते जाए।
5 / 6
अर्द्धमत्स्येन्द्रासन इसको करने से डायबिटीज, कमरदर्द में फायदा मिलता है और ये हमारे शरीर के रक्त संचार को सही करता है
6 / 6
उदाराकर्षण या शंखासन इसको करने से कब्ज, गैस ओर बवासीर आदि से छुटकारा मिलता है
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सयोगकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब