लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इन 8 चीजों को खाकर बनाएं आंतों को स्वस्थ और मजबूत, इम्यून सिस्टम में होगा सुधार, कोरोना का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Updated: June 10, 2020 16:55 IST

Open in App
1 / 8
अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है।
2 / 8
ब्रोकोली को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे फ्राई करके और चिकन के साथ ले सकते हैं। आप ब्रोकोली और फूलगोभी पुलाव भी बना सकते हैं। इसके आलाव इसे उबालकर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसे पचाना आसान है जिस वजह से यह पेट के लिए बेहतर सब्जी है।
3 / 8
पालक, केल, और चर्ड जैसे अंधेरे, पत्तेदार साग का सेवन करना आपके पेट को साफ करने में मदद मिलती है। आप इन सब्जियों को बनाकर खाने के अलावा सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स इनका सूप बनाकर पीने की भी सलाह देते हैं।
4 / 8
अपने पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आपको सुबह के नाश्ते में रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध बेहतरीन एंटाएसिड की तरह काम करता है। यह शरीर में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को खत्म कर देता है। दूध को एकदम ठंडा करके उसमें ग्लूकोज या एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीएं , पेट साफ हो जाएगा और एसिडिटी से राहत मिलेगी।
5 / 8
आंतों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए प्रोबॉयोटिक्‍स से भरपूर दही का सेवन करना चाहिए। प्रोबॉयोटिक्‍स आंतों की बीमारियों और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है। प्रोबॉयोटिक मुख्यत: डेयरी उत्‍पादों में ही होता है, जैसे दूध व दही।
6 / 8
अपने आहार में उच्‍च फाइबरयुक्‍त आहार को शामिल कीजिए, यह आसानी से पच जाता है, और आंतों को अधिक सक्रिय भी रखता है। वसायुक्त और संसाधित खाद्य पदार्थो से दूर रहें, ये कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को जन्‍म देती हैं। इनकी जगह फाइबर युक्त संतुलित खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। सब्जियां, फल, अनाज और नट्स में मौजूद फाइबर आपकी आंतों को ठीक प्रकार से कार्य करने में मदद करते हैं।
7 / 8
आप रोजाना पका या कच्चा पपीता खा सकते हैं। यह पेट के लिए सही होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पपीता वितामिन सी का भंडार है और इसमें पापाइन होता है जोकि प्रोटीन को तोड़ता है और खाने को पचाने में सहायता करता है।
8 / 8
आंवला भी विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। आप आंवले का ज्यादा फायदा लेने के लिए उसमें काली मिर्च, हींग और जीरा मिलाकर ले सकते हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब