100 ग्राम भीगे चने खाने के 9 बेमिसाल फायदे, शरीर बनता है ताकतवर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 16, 2022 22:08 IST2022-02-16T22:00:22+5:302022-02-16T22:08:29+5:30

Next

काले चने खाने के फायदे: भीगे चने खाने से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए बेहद स्वास्थवर्धक बताया गया है।

रातभर भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।

अगर आप दिनभर काफी भारी काम करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते से पहले भीगे चनों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भीगे चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

काले चनों को पुरुषों में यौन क्षमता और स्टेमिना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी लाइफ में रोमांस और रोमांच खत्म हो गया है तो आपको आज ही से काले चनों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।