लाइव न्यूज़ :

खून की कमी के 5 बड़े कारण, बिक्लुक न करें नजरंदाज, कई गंभीर बीमारियां से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: January 20, 2022 17:58 IST

Open in App
1 / 8
आयरन की कमी होने पर आप थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द या चक्कर आना, पीरियड्स में हैवी फ्लो, सांस की कमी, दिल की घबराहट, पीलापन, रूखी त्वचा और बाल, भभंगुर नाखून आदि जैसे गंभीर लक्षण महसूस कर सकते हैं।
2 / 8
आयरन की कमी होने से खून में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। इसकी वजह से शरीर लाल रक्त कोशिकाओं में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं कर सकता है। दरअसल यह शरीर सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है।
3 / 8
आपके तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में विटामिन बी-12 आवश्यक है। फोलेट की तरह, यह विटामिन डीएनए और आरएनए उत्पादन में महत्वपूर्ण है। फोलेट के साथ विटामिन बी-12 भी लाल रक्त कोशिका के उत्पादन और शरीर में आयरन के कार्यों को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप पर्याप्त विटामिन बी 12 का उपभोग नहीं करते हैं, तो यह लाल रक्त कोशिका उत्पादन को कम कर देगा, जिससे एनीमिया हो सकता है।
4 / 8
आपकी किडनी मुख्य रूप से फिल्टर के रूप में कार्य करती है। यह आपके शरीर में घूम रहे रक्त और तरल पदार्थों को साफ करती है और फिर आपके मूत्र के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। इसके अलावा किडनी द्रव संतुलन बनाए रखती हैं और शरीर में रक्तचाप और अम्लता को नियंत्रित करते हैं।
5 / 8
ऐसा माना जाता है कि किडनी लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए अस्थि मज्जा को उत्तेजित करती हैं। हेल्दी किडनी सामान्य रूप से एरिथ्रोपोइटिन (ईपीओ) का उत्पादन करती हैं और शरीर के रसायन जो अस्थि मज्जा में लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाते हैं। यदि किडनी खराब हो जाती हैं तो अस्थि मज्जा कम लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करेगा। इसके परिणामस्वरूप एनीमिया होगा।
6 / 8
कई आंतों के विकार आपकी छोटी आंत में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करते हैं जैसे क्रोहन रोग, सीलिएक रोग, आंत्र सिंड्रोम और अन्य सभी आंत्र सूजन संबंधी विकार, जो एनीमिया होने का खतरा बढ़ाते हैं।
7 / 8
आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से सभी पोषक तत्व आंत में अवशोषित हो जाते हैं और फिर यह रक्त में चला जाता है जिसके द्वारा रक्त पूरे शरीर में पहुंचाता है। यदि आपका पेट खराब है, तो इससे आपके रक्त को स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्वों के अवशोषण पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा या लाल रक्त कोशिका का उत्पादन कम होगा।
8 / 8
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्या आप रोजाना आयरन से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं या नहीं। आपको अपनी डाइट में सीप, मांस, सार्डिन, टूना, मैकेरल और चिकन शमी करना चाहिए। यदि आप शाकाहारी हैं, तो टोफू, सोयाबीन, दाल, बीन्स, कद्दू, मटर, नट्स तिल, पालक, टमाटर प्यूरी, शतावरी, आलू, शलजम, खुबानी और केल जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार