लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में खाएं ये फल विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर, कई बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: December 7, 2021 07:02 IST

Open in App
1 / 7
कीवी न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है बल्कि रक्तचाप को प्रबंधित करने में भी हमारी मदद कर सकता है। कीवी में बायोएक्टिव पदार्थ होता है जिसमें अधिक रक्तचाप को कम करने की क्षमता होती है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।
2 / 7
विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।
3 / 7
कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।
4 / 7
कीवी रक्त के थक्के को कम कर सकता है। दिन में दो से तीन कीवी खाने से रक्त के थक्के जमने का खतरा कम हो जाता है। वे रक्त में वसा की मात्रा को कम करने के लिए भी पाए गए।
5 / 7
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
6 / 7
कीवी से खून में ग्लूकोज का स्तर नहीं बढ़ता और इसी कारण से कीवी का सेवन डायबिटीज, दिल के रोग और वज़न कम करने में बहुत फायदेमंद है।
7 / 7
कीवी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का भण्डार है जिससे अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, इसका सेवन करने वालों में फेफड़े की कार्यक्षमता पर लाभकारी प्रभाव पड़ा। कीवी बच्चों में घरघराहट को कम कर सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार