घर बैठे ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 चीजें, ताकत और पोषण का है खजाना

By संदीप दाहिमा | Updated: January 11, 2022 21:43 IST2022-01-11T21:39:21+5:302022-01-11T21:43:11+5:30

Next

केले ऊर्जा के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। केला कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, पोटेशियम और विटामिन बी 6 का एक बेहतर स्रोत है, ये सभी आपके ऊर्जा स्तर बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

स्वादिष्ट होने के अलावा शकरकंद पौष्टिक भी है। शकरकंद के एक कप (100 ग्राम) में 25 ग्राम जटिल कार्ब्स, 3।1 ग्राम फाइबर, 25% मैंगनीज और 564% विटामिन ए होता है।

सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं और यह कार्ब्स और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। एक मध्यम आकार के सेब (100 ग्राम) में लगभग 14 ग्राम कार्ब्स, 10 ग्राम चीनी और 2।1 ग्राम फाइबर होते हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।

संतरे में उच्च मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसके अतिरिक्त, संतरे में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बचा सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस थकान को बढ़ावा दे सकता है।

दलिया एक संपूर्ण अनाज है जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान कर सकता है। इसमें बीटा ग्लूकेन, घुलनशील फाइबर होता है। दलिया में विटामिन और खनिज होते हैं, जो ऊर्जा बढ़ाते हैं। इनमें विटामिन बी, आयरन और मैंगनीज शामिल हैं।

दही के नियमित सेवन से आपके शरीर को ताकत मिलती है। दही प्रोटीन का बेहतर स्रोत है जिससे शरीर के विकास को बढ़ावा मिलता है। ध्यान रहे कि आपको दही का सेवन दोपहर के खाने में करना चाहिए।