किशमिश और शहद मिलाकर खाने के फायदे, इन 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 9, 2022 07:15 IST2022-01-09T07:15:40+5:302022-01-09T07:15:40+5:30

Next

जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

आपको बता दें कि किशमिश का सेवन करने से हड्डियां भी बहुत मजबूत बनती हैं। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और लीवर भी स्वस्थ रहता है। यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

जिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है, उनके लिए भीगे चने बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यदि आपको डायबिटीज है तो आप रात को सोने से पहले चने को पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस चने का सेवन करें, इससे आपको डायबिटीज में काफी फायदा मिलेगा।

आजकल मोटापे की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं। यदि आप मोटापे को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह नाश्ते में इसी का सेवन करें।

चिपचिपा होने के कारण शहद गले की खराश को कम करता है और कफ खत्म करने का काम करता है। गले में खराश अक्सर संक्रमण से जुड़ी होती है इसलिए शहद से इंफेक्शन और संक्रमण से जुड़े दर्द से राहत मिलती है।

शहद और किशमिश का सेवन लिवर के कामकाज में सुधार कर सकता है. यह सूजन को कम करके फैटी लिवर की बीमारी से बचा सकता है। यह लिवर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

शहद और किशमिश का मिश्रण इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को सर्दी-खांसी जैसे इंफेक्शन से बचाने में सहायक होते हैं।

किशमिश एसिडिटी और गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको राहत मिल सकती है। कब्ज में लगातार किशमिश का सेवन करने से आराम मिलता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है जाते हैं इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए, विटामिन बी, कैलशियम, फाइबर, आयरन, पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं।

अगर बात करें शहद की तो इसमें भी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भरे हुए हैं, जो शरीर को रोगों से दूर रखने की क्षमता रखते है।