लाइव न्यूज़ :

हर्बल चाय पीने के फायदे: इन 5 हर्बल टी को पीने से मौसमी इंफेक्शन जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 18, 2023 15:04 IST

Open in App
1 / 5
तुलसी की चाय: खांसी, जुकाम और मौसमी इंफेक्शन होने पर तुलसी वाली चाय पीने से बीमारी छूमंतर हो जाती है। अगर लंबे समय में छाती में बलगम जमा है और ढेर सारी एंटी-बायोटिक लेने के बावजूद भी आराम नहीं मिल रहा है तो चाय में तुलसी डालकर गरमा-गर्म चाय पिएं। कुछ ही मिनटों में काफी आराम मिलेगा। यकीन मानी, यह चाय ना केवल आपको स्वस्थ बनाएगी बल्कि साथ ही इसके मजेदार टेस्ट के चलते यह आपकी फेवरिट चाय भी बन जाएगी। (photo- wikimedia)
2 / 5
अदरक की चाय: अदरक का सेवन करने से कई रगों का खात्मा होता है। यह अदरक अगर चाय में मिलाकर पीया जाए तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। अदरक वाली चाय पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है, साथ ही यह खांसी को भी मात देता है। सिर दर्द, पीरियड्स में पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, आदि का इलाज इस अदरक वाली चाय में ही है।
3 / 5
ग्रीन टी: सबसे लोकप्रिय हर्बल चाय ग्रीन टी है, काली चाय की तुलना में जो पूरी तरह से ऑक्सीकृत होती हैं, हरी चाय की पत्तियां कम से कम ऑक्सीकृत होती हैं जो उन्हें शरीर के लिए ठंडा बनाती हैं। बाजार में ग्रीन टी के कई फ्लेवर कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं जैसे मिंट ग्रीन टी, लेमन ग्रीन टी, हनी ग्रीन टी आदि।
4 / 5
पुदीने की चाय: पुदीने की तासीर ठंडी मानी जाती है। इस वजह से आप इसे गर्मी में चाय के रूप में पी सकते है। पुदीने की चाय आपको ताजगी के साथ ठंडक प्रदान करेगी। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसे पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। अपज, गैस, कब्ज जैसी परेशानी भी आसानी से दूर हो जाती है। ये काफी रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है।
5 / 5
सौंफ की चाय: गर्मियों के मौसम में सौंफ की चाय बहुत अच्छी मानी जाती है। इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है। यह ठंडा माना जाता है और आपको फ्रेश फील होता है। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। इस चाय को बनाने के लिए आप सौंफ को पानी में उबाल कर उस पानी को छान कर शहद मिला कर पी सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब