लाइव न्यूज़ :

इन चीजों को भूनकर खाने से इम्यूनिटी सिस्टम बनेगा मजबूत, पोषक तत्वों का है खजाना

By संदीप दाहिमा | Updated: June 23, 2021 13:02 IST

Open in App
1 / 9
लहसुन को आयुर्वेद में गुणों की खान बताया गया है। लहसुन का सेवन कई तरह से किया जाता है। लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
2 / 9
भुना हुआ लहसुन सर्दी के दिनों में ठंड, खांसी और जुकाम से बचाता है। इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। भुना लहसुन खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
3 / 9
लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।
4 / 9
लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल गुणों की वजह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई कर बीमारियों से बचाता है।
5 / 9
रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है। इसमें धमनियों की सफाई करने की क्षमता होती है।
6 / 9
लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।
7 / 9
इससे वजन कम किया जा सकता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इसीलिए इसके सेवन से वजन घटेगा और मोटापा कम हो जाएगा।
8 / 9
कड़वे और तीखे स्वाद के कारण बहुत से लोग लौंग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा औषधीय रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद में लौंग का उपयोग मितली, पाचन विकार और फ्लू का इलाज करने के लिए किया जाता है।
9 / 9
लौंग में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन रोज रात को सोते समय करना आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप रोज रात को सोते समय लौंग को भूनकर खाएंगे, तो इससे आपकी पेट संबंधित समस्या दूर हो सकती है।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब