लाइव न्यूज़ :

इस फूल के हैं फायदे अनेक, खाने से दूर हो जाएंगे खून की कमी और डायबिटीज जैसे कई रोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 06:58 IST

Open in App
1 / 8
केला खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि केले के फूल में बड़ी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे तत्व मिलते हैं। केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कम करने, वजन घटाने, एनीमिया और दिल के रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इसके नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
2 / 8
यदि आप डायबिटीज के मरीज है, तो केले का फूल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका कारण यह माना जाता है कि केले का फूल अपने पोषक तत्वों की वजह से शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकता है।
3 / 8
खून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी होती है। इसमें हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने में केले का फूल काफी फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि केले के फूल में आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। 
4 / 8
अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और आप अक्सर कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी पेट की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर केले के फूल का सेवन शुरू कर देना चाहिए। केले के फूल में फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है।
5 / 8
केले का फूल हृदय रोगों से बचाव करने में मददगार होता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचा सकता है। और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।
6 / 8
केले के फूल से बनी डिशेस खाकर आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर के लिए एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करते हैं।
7 / 8
मासिक धर्म दर्द महिलाओं के लिए गंभीर स्थिति होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ता है। पके हुए केले के फूल इन समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। दही या दही के साथ केले के फूलों को पकाने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है और रक्तस्राव कम होता है।
8 / 8
केले के फूलों में विटामिन ए, सी और ई जैसे विभिन्न विटामिन होते हैं। इनमें पोटेशियम और फाइबर भी होते हैं। इसके पोषक तत्व इसे एक स्वस्थ भोजन बनाते हैं। 
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार