लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में चुकंदर खाने के बेमिसाल फायदे : खून की कमी, कमजोरी जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 28, 2021 17:06 IST

Open in App
1 / 7
गहरे लाल रंग के लिए लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर में खून की कमी और सौंदर्य को बरकरार रखने में मदद करता है। चुकंदर में गुणों का भंडार होता है, जो हर तरफ से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती हैं।
2 / 7
चुकंदर का रोजाना सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व रक्तचाप को सामान्य कर हृदय रोगों और हृदयाघात से बचाता है।
3 / 7
चुकन्दर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से दिमाग भी सही तरीके से काम करता है। साथ ही चुकन्दर खाने से आप डिमेंसिया तक में राहत पा सकते हैं।
4 / 7
जिन महिलाओं को एनीमिया होती है चुकंदर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा होती है। यह बॉडी में हीमॉग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया के चलते बॉडी में हीमॉग्लोबिन बनना बेहद कम हो जाता है। ऐसे में नसों में ऑक्सीजन का संचार कम हो पाता है। एनीमिया जैसी बीमारी की वजह से बॉडी में थकान, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चुकंदर आपको इन परिशानियों से बचाता है।
5 / 7
डायबिटीज के मरीज के लिए चुकंदर बहुत ही लाभदायक होता है। इसके सेवन से ना केवल मीठा खाने की तलब को शांत किया जा सकता है बल्कि इसे खाने से आप चुस्त और दुरुस्त भी हो जाते हैं। सबसे अहम और फायदेमंद इसलिए है क्योंकि कि चुकंदर में वसा नहीं होती है।
6 / 7
चुकंदर के साथ-साथ चुकंदर के पत्तों में भी कई फायदे होते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये शरीर का विकास और हड्डियों का विकास में फायदेमंद है। चुकंदर के 100 ग्राम पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप स्व्स्थ्य रख पाएंगे।
7 / 7
चुंकदर का इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य के लिए किया जाता था। इससे अंदर पाए जाने वाले नाइट्रिक ऑक्साइड से रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है और आपके जननांगों में खून का दौरा बढ़ता है। इसके अलावा चुकन्दर में बहुत अधिक मात्रा में एक केमिकल बोरॉन जो लोगों में संबंधों के प्रति इच्छा में बढ़ोत्तरी करता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत