लाइव न्यूज़ :

गंजे पुरुषों को है कोरोना वायरस से संक्रमित होने का सबसे अधिक खतरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2020 13:47 IST

Open in App
1 / 12
पूरे विश्व को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं। इस घातक वायरस ने दुनिया में अब तक कुल 68 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, अमेरिका इस समय कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मर झेल रहा है।
2 / 12
भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
3 / 12
देश में भले ही लॉकडाउन अपने पांचवें चरण में पहुंच गया हो, लेकिन इसके बावजूद रोगियों की संख्या अभी भी बढ़ रही है।
4 / 12
भारत अब इटली को पछाड़ते हुए कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश बन गया है। ऐसे में पिछले 24 घंटों में खतरनाक आंकड़ों के साथ मरीजों की संख्या में भी वृद्धि रिकॉर्ड की गई है।
5 / 12
देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं। भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।
6 / 12
अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि गंजे पुरुषों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा ज्यादा है। वैसे इसे लेकर दो रिसर्च सामने आई हैं।
7 / 12
पहली रिसर्च स्पेन के अस्पताल में 41 कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर की गई, जिसमें से 71 फीसदी मरीज गंजे थे।
8 / 12
वहीं, अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित हुई दूसरी स्टडी में 122 पुरुषों को शामिल किया गया।
9 / 12
दूसरी स्टडी में यह बात सामने ये कि 122 में से 79 प्रतिशत कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज गंजे थे।
10 / 12
ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कार्लोस वैम्बियर का कहना है कि गंजेपन का संबंध कोरोना संक्रमण होने और स्थिति गंभीर होने से जुड़ा हुआ है।
11 / 12
शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुषों में गंजेपन का कारण होने वाला सेक्स हार्मोन कोरोना वायरस के संक्रमण की क्षमता बढ़ा भी सकता है।
12 / 12
शोधकर्ताओं का दावा है कि इस तरह के हॉर्मोन पुरुषों में दवाओं की प्रभावशीलता को कम करते हैं और मरीजों को गंभीर रूप से बीमार बनाते हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम