लाइव न्यूज़ :

बादाम का दूध पीने के 6 फायदे, डायबिटीज और मोटापा होगा दूर, दिल रहेगा स्वस्थ हार्ट अटैक का खतरा होगा दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2022 17:26 IST

Open in App
1 / 7
रोजाना बादाम खाने और दूध पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बादाम में हेल्दी फैट पाया जाता है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को बादाम खाने और दूध पीने से काफी लाभ होता है। सबसे बड़ी बात इसका को साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।
2 / 7
बादाम और दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे आपको शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से बादाम खाने और दूध पीने से आपको आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोगों से बचने में मदद मिलती है।
3 / 7
रोजाना बादाम और दूध के सेवन से आपको दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इन चीजों में पोटेशियम, विटामिन, मैग्नीशियम और मोनो सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जो स्वस्थ दिल के लिए आवश्यक तत्व हैं।
4 / 7
बदाम और दूध के सेवन से आंखों को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है। इन दोनों चीजों में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।
5 / 7
बादाम और दूध में प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम और कॉपर भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को मजबूत बनाते हैं। अगर आप दिनभर कामकाज के बाद काफी थकावट महसूस करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
6 / 7
बदाम और दूध के सेवन से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आपको बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। सर्दियों में सर्दी, खांसी, बुखार और ऐसे ही कई अन्य रोगों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
7 / 7
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 45 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। रोजाना एक गिलास दूध और चार बादाम खाने से आपको इतना पोषण मिल सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?