Healthy diet tips: सेब खाने के बाद गलती से भी न खाएं-पिएं 6 चीजें, हालत हो सकती है खराब

By उस्मान | Updated: December 12, 2020 12:57 IST2020-12-12T12:52:41+5:302020-12-12T12:57:58+5:30

Next

रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है. सेब में वो सभी तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के बाद अगर कुछ चीजों को खाने से शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है. चलिए जानते हैं कैसे-

सेब खाने के बाद कभी भूलकर भी पानी ना पीएं। इसको खाने के कम से कम एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए नहीं तो शरीर में कफ बनने लगता है।

कुछ लोग सेब खाने के बाद गलती से खट्टी चीजें जैसे सिरका वाला खाना, आचार या अन्य चीजें खा लेते हैं। इसको खाने से पेट में गैस बननी शुरू हो जाती है।

सेब खाने के बाद दही ना खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है जो कफ को बढ़ाती है। ऐसे में सेब खाने के तुरंत बाद दही के सेवन से बचना चाहिए।

सेब का सेवन करने के बाद मूली ना खाएं। ऐसा माना जाता है कि सेब खाने के बाद मूली खाने से शरीर पर सफेद दाग पड़ सकते हैं।

सेब हमेशा सुबह खाना चाहिए रात को इसका सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। खास कर उन लोगों को जो अस्थमा से ग्रस्त हो।