शराब पीने के साथ बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, अचानक बिगड़ सकती है तबीयत

By संदीप दाहिमा | Updated: February 21, 2022 13:30 IST2022-02-19T18:39:45+5:302022-02-21T13:30:10+5:30

Next

फ्राइज में सैचुरेटेड फैट भरा होता है जिसे बियर या वाइन के साथ खाने से पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे पेट खराब हो सकता है। फ्राइज में बहुत अधिक सोडियम होता है जो आपके शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेशन कर सकता है। इससे किडनी पर असर पड़ता है जिससे आपको एडिमा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

शराब पीते समय आपको संतरे जैसे खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। संतरे और अन्य खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपको हीटबर्न की भी समस्या हो सकती है।

शराब के साथ स्पाइसी फूड लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। मसालेदार मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन या हीटबर्न के लिए जिम्मेदार होता है।

आपको भूलकर भी शराब के साथ बर्गर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इन दोनों चीजों को लीवर द्वारा संसाधित किया जाता है। इस दौरान लीवर पहले शराब को ब्रेक डाउन यानी तोड़ता है। यह आपके फैट को आपके रक्त प्रवाह में छोड़ देता है, जहां यह फैट टिश्यू में जमा हो जाता है। फैट भोजन को ज्यादा धीरे-धीरे पचाने का कारण बनता है, यही कारण है कि ज्यादा फैट वाली चीजें आपके पेट को भरा रखती हैं और आपको भूख नहीं लगने देती हैं।