लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: 97 दिन बाद देश में कोविड-19 के 300 से अधिक नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2686

By संदीप दाहिमा | Updated: March 4, 2023 14:26 IST

Open in App
1 / 5
भारत में 97 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 300 से अधिक नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,686 हो गई है।
2 / 5
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में संक्रमण के 334 नये मामले पाए गए और पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,30,775 हो गई।
3 / 5
इनमें से दो लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई और केरल में आंकड़ों के मिलान के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज किया गया। देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,87,496 हो गई है।
4 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,54,035 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
5 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?