दिल को स्वस्थ रखने के लिए बिल्कुल न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकता है हृदय रोग का खतरा
By संदीप दाहिमा | Updated: February 24, 2022 17:04 IST2022-02-24T16:46:32+5:302022-02-24T17:04:53+5:30

इसमें कोई शक नहीं है कि बादाम के आपके स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। लेकिन यह फायदे आपको सादे बादाम खाने से ही मिलते हैं। अगर आप चॉकलेट से लेपित या साल्टेड बादाम खाते हैं, तो यह आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बेशक मछली दिल के लिए स्वस्थ होती है लेकिन आपको डीप फ्राइड और तंदूरी फिश ज्यादा नहीं खानी चाहिए। अध्ययनों के अनुसार, तंदूर में फूड को हाई टेम्प्रेचर पर पकाया जाता है जिस वजह से इसे खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आपका खून पतला है, तो आपको फ्लैक्ससीड्स खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह खून पतला होने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं।

इन्हें पचाना आसन है। इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाती है। फ्रूट जूस में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। आमतौर पर आपको 3 से 4 फल खाने चाहिए।

इसमें कोई दो मत नहीं है कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्राउन राइस हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन दिल के लिए स्वस्थ नहीं है। आपको रोजाना केवल 1/3 कप चावल ही खाने चाहिए।

निश्चित रूप से आपको सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन आपको उबालकर खानी चाहिए फ्राई करके नहीं। आलू और शकरकंद खाने से बचें। बहुत अधिक स्टार्च आपकी धमनियों में जमा होना शुरू हो सकता है।

जब आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होता है, तो आपको चिकन या रेड मीट नहीं खाना चाहिए, भले ही थोड़ी मात्रा में हो या हेल्दी तरीके से बनाया गया हो।

















