ये 5 सब्जियां हैं पोषक तत्वों से भरपूर, डाइट में करें शामिल, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2022 16:46 IST2022-02-05T16:46:50+5:302022-02-05T16:46:50+5:30

Next

पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।

सिर्फ 30 ग्राम पालक खाकर ही आप अपने डेली विटामिन A की डोज का 56% हिस्सा पा सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन K भी होता है और कैलोरीज बहुत कम होती हैं। पालक खाने से भी हार्ट की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है।

रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है।इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।

वैसे तो हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

हरे मटर में फाइबर और प्रोटिन की मात्रा होती है। अगर आप एक कप मटर खाते हैं तो आपके शरीर को 9 ग्राम फाइबर और 9 ग्राम प्रोटिन मिलता है। इसके अलावा मटर में विटमिन ए और विटमिन के विटमिन सी नियासिन, फॉलेट, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मटर के सेवन से कैंसर सेल्स का बढ़ना न सिर्फ कम हो जाता है बल्कि ये कैंसर सेल्स को मार भी सकती है।

लहसून हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है।

लहसून में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। रिसर्च में कहा गया है कि लहसून लहसुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। LDL कोलेस्ट्रॉल की सफाई हो जाती है, खून में हानिकारक ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और यहां तक कि कैंसर से भी बचाव रहता है।