शरीर बन सकता है बीमारियों का अड्डा, आज ही बदलें ये 6 आदतें नहीं तो पड़ेगा पछताना
By संदीप दाहिमा | Updated: February 22, 2022 21:06 IST2022-02-22T20:54:20+5:302022-02-22T21:06:43+5:30

दिन में दो बार ब्रश करना एक बेहतर उपाय है। अगर आप खाने के बाद हर बार अपने दांतों को ब्रश करते हैं, तो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपने कुछ अम्लीय खाया या पीया है, तो जल्द ही अपने दांत ब्रश न करें, अन्यथा, आप तामचीनी को हटा सकते हैं। ब्रश करने से पहले कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक प्रतीक्षा करें।

विटामिन बी 12 की कमी के लिए सप्लीमेंट लेना समझ आता है लेकिन अगर आप सभी तत्व के लिए यह ले रहे हैं, तो खतरा है। एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन की खुराक कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को नहीं रोकती है, और वे हानिकारक भी हो सकती हैं।

चीनी का अधिक सेवन नहीं करना एक समझदारी की बात है, लेकिन इसे पूरी तरह से हटाकर आप सिर्फ आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपकी सेहत के लिए खतरा है। इनमें से कुछ विकल्प पूरी तरह से कृत्रिम होते हैं जिनके लंबे समय तक दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

हर एक दिन कसरत करने से आपके शरीर को आराम नहीं मिल पाता है। आपकी मांसपेशियों की रिकवरी और आपके शरीर की संपूर्ण विश्राम के लिए आराम महत्वपूर्ण है। बहुत अधिक काम करना आपके शरीर को बहुत तनाव में डाल सकता है और कोर्टिसोल का स्तर काफी बढ़ सकता है।