लाइव न्यूज़ :

5 सब्जियां जिन्हें पकाकर खाना हो सकता है अधिक फायदेमंद

By संदीप दाहिमा | Updated: June 11, 2022 16:26 IST

Open in App
1 / 5
शतावरी- सभी जीवित चीजों की तरह सब्जियों में भी कोशिकाएं होती हैं। ऐसे में सब्जियों में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व कभी-कभी इन कोशिकाओं में फंसे रह जाते हैं। जब सब्जियां पकाई जाती हैं, तो ये कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिससे पोषक तत्व बाहर निकल आते हैं और शरीर अधिक आसानी से इन्हें अवशोषित कर सकता है। शतावरी को पकाने से इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिससे विटामिन ए, बी 9, सी और ई बाहर निकल जाते हैं। शतावरी को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद सब्जी माना जाता है।
2 / 5
मशरूम में बड़ी मात्रा में ‘एंटीऑक्सीडेंट एर्गोथायोनीन’ होता है, जो इसे पकाने के दौरान बाहर निकलता है। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे रसायनों को खत्म कर देता है, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोशिकाओं को नुकसान होने का कारण बीमारियां और उम्र बढ़ने लगती है।
3 / 5
पालक आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक को पकाए जाने पर ये पोषक तत्व अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पालक में ऑक्सालिक एसिड (कई पौधों में पाया जाने वाला एक यौगिक) होता है, जो आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। पालक को गर्म करने से एक प्रकार का कैल्शियम निकलता है, जिसे शरीर जरूरत के हिसाब से अवशोषित कर लेता है। अनुसंधान बताते हैं कि पालक को भाप देने से फोलेट (बी9) का स्तर बना रहता है, जिससे कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
4 / 5
टमाटर को किसी भी तरीके से पकाने पर इसमें 'एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन' काफी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि लाइकोपीन से हृदय रोग और कैंसर सहित कई पुरानी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा इसे पकाने से बढ़ती है। टमाटर को पकाने से इसकी मोटी कोशिकाएं टूट जाती हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।
5 / 5
गाजर पकी हुई गाजर में कच्ची गाजर की तुलना में अधिक 'बीटा-कैरोटीन' होता है, जिसे शरीर विटामिन 'ए' में बदल देता है। वसा में घुलनशील यह विटामिन हड्डियों के विकास, दृष्टि और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। गाजर को छिलके के साथ पकाने से उनकी 'एंटीऑक्सीडेंट' शक्ति दोगुनी से अधिक हो जाती है। आपको गाजर को काटने से पहले पूरी तरह उबाल लेना चाहिए। गाजर को तलने से बचें क्योंकि इससे कैरोटीनॉयड की मात्रा कम हो सकती है।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब