Pics: इन 5 तरह के पौधों को घर में लाएं और डेंगू-मलेरिया के मच्छरों को भगाएं

By ललित कुमार | Published: September 21, 2018 05:07 PM2018-09-21T17:07:37+5:302018-09-21T17:07:37+5:30

Next

वैसे हम मच्छरों को भागनें के लिए बाज़ार में मौजूद कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में लाने के बाद आपके घर में डेंगू-मलेरिया मच्छर नजर भी नहीं आएंगे।

रोजमेरी: बता दें इस पौधे की लम्बाई करीबन 4 से 5 फिट होती हैं, लेकिन इस पौधे में एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता है। इसके अलावा इस पढ़े आने वाले फूल का रंग नीला होता है। मच्छरों के काटने से बचने के लिए आप रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की कुछ बूदों को एक चौथाई जैतून के तेल में मिलाकर लगाने से मच्छरों से बचा जा सकता है।

सिट्रोनेला ग्रास: बता दें इस ग्रास पर आने वाले फूल का रंग लॅवेंडर होता है और बता दें इसमें से निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स, लैम्प्स जैसे हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है, जानकर हैरानी होगी कि सिट्रोनेला ग्रास डेंगू पैदा वालें मच्छरों को दूर रखने में सहायक है।

गेंदा: बता गेंदें के फूलों से आने वाली खुशबू इंसानों को जीतनी पसंद होती है, लेकिन मच्छरों को इसकी खुशबु पसंद पसंद नहीं होती, गेंदे का पौधा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता हैं।

तुलसी: तुलसी सिर्फ मच्छरों के लिए बल्कि घर के लिए भी काफी शुभ मना जाता है, बता दें यह पौधा भी एक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। तुलसी से आने वाली खुशबु मच्छरों को दूर रखने मददगार साबित होती है।

लैवेंडर: यह पौधा देखने में जीतना आकर्षक लगता उतना ही आसानी से ही यह पौधा उग भी जाता है, लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से मच्छरों से बचा जा सकता है।