सुबह नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 4 चीजें, शरीर रहेगा स्वस्थ, फिट और हेल्दी

By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2022 07:24 IST2022-02-05T07:21:58+5:302022-02-05T07:24:46+5:30

Next

अगर आप सुबह हेल्दी नाश्ता करते हैं तो इसका असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी पड़ सकता है। हमारी इम्यूनिटी छोटी-छोटी गतिविधियों से मिलकर बनती है। इसमें से एक नाश्ता भी शामिल है. यहां हम 4 ऐसे हेल्दी ब्रेककफास्ट के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए बना सकते हैं।

ओट्स इटली गर्मियों में ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल करें। इससे आपके शरीर में प्रोटिन की कमी पूर्ती होगी, और खाना भी आसानी से पकेगा। दही, चना दाल, उड़द की दाल, गाजर और ओट्स मिलाकर इनको तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटिन से भरपूर होते हैं साथ ही इसमे कैलोरी में भी कमी होती है, जो आपको केवल एनर्जी तो देते है लेकिन आपके वजन को बढ़ने से रोकते है। अपने नास्ते में ओट्स को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाए।

सोया उत्तपम लॉकडाउन में घर में रह रहे लोग आसानी सोया उत्तपम बना सकते हैं। जो आपके हेल्दी डाइट में भी शामिल है। नास्ते में अगर आप सोया उत्तपम खाते हैं तो पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यह एक हेल्दी और प्रोटिन से भरपूर ब्रेकफास्ट है। इसे आप सोया, सूजी और कुछ कटी हुई सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य वर्धक भी है।

सेब की खीर शायद ही आपने कभी खाया हो। हो सकता है आपने पहली बार सुना भी हो लेकिन सेब की खीर हेल्दी और पोषण से भरपूर रेसिपी है। जिसे सुबह के नाश्ते में बनाया जा सकता है। सेब की खीर को बनाने के कई तरीके है। इसमें कई तरह के हेल्दी चीजों को मिलाकर बना सकते हैं और पूरे दिन चार्ज रह सकते हैं।

अंडा सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अंडा प्रोटिन का सस्ता और अच्छा स्रोत है। इसे आप कई तरह से बना के खा सकते हैं। एग करी, ऑमलेट, या अंडे की भुर्जी बना सकते हैं। ज्यादातर लोग सुबग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आप चाहे तो उबले हुए अंडे के अलावा उसकी तरह तरह की डिस बना के खा सकते हैं। अंडे में कई तरह के प्रोटिन और विटमिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप भी रोजाना अंडा खाते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।