लाइव न्यूज़ :

हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 10 सस्ती चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 15, 2022 14:11 IST

Open in App
1 / 10
बादाम में पाए जाने वाले आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और विटमिन बी एक साथ क्रिया करते है। इसलिए बादाम मस्तिष्क, दिल और लिवर को ठीक से काम करते रहने में मदद करता है।
2 / 10
अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। इसमें मैगनीज, कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अखरोट सूजन को नियंत्रित करने, वजन घटाने, रक्तचाप को कम करने और आपको एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने में भी मदद करता है।
3 / 10
दालचीनी सिर्फ गर्म मसाला ही नहीं, बल्कि एक औषधि भी है। रात को सोते समय नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लेने से तनाव दूर होता है।
4 / 10
मूंगफली इसे सस्ता काजू कहा जाता है। दरअसल इसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को लाभ पंहुचाने संबंधी कई गुण होते हैं। मूंगफली को कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। इसका तेल भी स्वाद और स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रचलित है। इसे प्रोटीन का सबसे सस्ता वानस्पतिक स्त्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना, अंडा से 2.5 गुना और फलों से 8 गुना अधिक होती हैं।
5 / 10
दही और केला इससे प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते है। जिससे डाइजेशन ठीक रहता है और ज्यादा बैठे रहने पर भी गैस की समस्या नही होती। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है और कंप्यूटर पर काम करते हुए थकान नहीं होती।
6 / 10
नींबू इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. नींबू का उपयोग पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए, पेट दर्द से आराम पाने के लिए, भूख बढ़ाने के लिए, पित्त और कफज विकारों को ठीक करने के लिए तो कर ही सकते हैं, साथ ही और भी कई रोगों में लाभ पा सकते हैं।
7 / 10
सेब इसमें फाइबर ज्यादा होते हैं जिससे डाइजेशन बढ़ता है और गैस की समस्या से बचे रहते हैं। स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करता है सेब। सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं।
8 / 10
दूध इसमें विटामिन A और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है कई फायदे होते हैं। दांतों और हड्ड‍ियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। दूध पीने से आपको यह मिलता है. दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। यह कब्ज और डिहाइड्रेशन से भी राहत दिलाता है।
9 / 10
डार्क चॉकलेट इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है. इतना ही नहीं वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद हैं।
10 / 10
छोटी सी दिखने वाली काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर भी होती है। मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए 25 ग्राम मक्खन में 5-6 काली मिर्च मिलाकर रोज सेवन करें। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट तत्व भी पाए जाते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब