Photos: खाना खाते समय इन 8 छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल, तन-मन रहेगा स्वस्थ-प्रसन्न
By ललित कुमार | Updated: October 25, 2018 16:22 IST2018-10-25T16:22:42+5:302018-10-25T16:22:42+5:30

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना अशुभ माना जाता है, इसलिए हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की ओर करके मुंह करके भोजन करना चाहिए।

बिस्तर पर बैठ कर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए ना ही खाने की थाली को हाथ में लेकर भोजन करना चाहिए।

भोजन की थाली को किसी भी बाजोट या लकड़ी की पाटे पर रखकर भोजन करना चाहिए।

टूटे हुए बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए और भोजन करने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें की थाली साफ़ है या नहीं।

खाना खाते समय हमेशा शांति बनाए रखना और कभी भी खाते समय किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए।

खाना हमेशा स्नान करके बनाना चाहिए।

शुद्ध मन से भोजन बनाएंगे तो खाना स्वादिष्ट बनेगा और अन्न की कमी भी नहीं होगी।

खाना खाने से पहले अन्न देवता और अन्नपूर्णा माता का ध्यान करना चाहिए।

















