लाइव न्यूज़ :

इन 8 टिप्स को आजमाकर घर में ही करें पार्लर जैसा क्लीन-अप, देखें इन तस्वीरों में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 07:06 IST

Open in App
1 / 9
साफ, निखरी और बेदाग़ तवचा के लिए महिलाएं महीने में कम से कम एक बार पार्लर जाकर क्लीन-अप करवाती हैं। कुछ तो फेशियल ट्रीटमेंट भी लेती हैं। यह अपनी चॉइस पर निर्भर करता है। मगर ये सभी ट्रीटमेंट काफी महंगे होते हैं। हर महीने इनके खर्च के लिए पैसे निकालने में अगर आपको दिक्कत हो रही हो तो आप घर पर ही खुद क्लीन-अप करें। बस आपको एक बार सामान लाना होगा और अगले 4-5 महीने आप सस्ते में क्लीन-अप कर सकती हैं। आगे बताए जा रहे 8 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर खुद ही क्लीन-अप करके बेदाग़ सुन्दरता पाएं।
2 / 9
1) फेस वॉश - सबसे पहले अपना चेहरा एक माइल्ड फेस वॉश से धो लें। धोने के बाद तौलिये से हल्के हाथों से चेहरा साफ करें। एक मिनट इन्तजार करने के बाद अगले स्टेप की ओर बढ़ें
3 / 9
2) क्लींजिंग - अब चेहरे पर क्लींजर की मदद से मसाज करें। करीब 2 मिनट हल्के हाथों से सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। मसाज करने के बाद गीले तौलिये या वाइप्स से क्लींजर को साफ कर लें
4 / 9
3) स्क्रबिंग - अब क्लीन-अप किट में से स्क्रब का इस्तेमाल करें। अपनी उंगलियों पर स्क्रब लें और हलके हाथों से चेहरे पर गोल गोल घुमाते हुए मसाज करें। ये मसाज आपको कम से कम 7 से 8 मिनट तक करनी है। इसके बाद चेहरा साफ कर लें
5 / 9
4) स्टीमिंग - स्क्रब करने के बाद स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। इसकी गंदगी को गहराई से बाहर निकालने के लिए स्टीम दे। भाप से इन पोर्स के अन्दर की गंदगी और ब्लैकहेड्स ढीले पड़ जाएंगे जिससे इन्हें बाहर निकालने में आसानी हो जाएगी
6 / 9
5) ब्लैकहेड्स रिमूवल स्टेप - अब बारी है स्किन में छिपे ब्लैकहेड्स को निकालने की। ब्लैकहेड्स रिमूवल टूल से बेहद सावधानी के साथ नाक के ऊपर, आसपास, होंठों और चिन के बीच की जगह से ब्लैकहेड्स निकालें। कहीं अधिक दर्द हो तो स्किन के साथ जबरदस्ती ना करें
7 / 9
6) जेल - अगर आपकी क्लीन-अप किट में जेल भी है तो ब्लैकहेड्स निकालने के बाद जेल से 2 मिनट मसाज करें। यह स्किन को टाइट बनाने का काम करती है। मसाज के बाद वाइप्स से जेल साफ कर दें
8 / 9
7) फेस पैक - अब बारी है क्लीन-अप के सबसे इम्पोर्टेन्ट स्टेप यानी फेस पैक को लगाने की। आप इसके लिए किसी भी होममेड पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, सूखने का इन्तजार करें और फिर वाइप्स से निकाल दें
9 / 9
8) टोनिंग एंड मॉइस्चराइजर - आख़िरी स्टेप में टोनर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन का पीएच लेवल सही रहता है। टोनर के बाद 5 मिनट बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन