लाइव न्यूज़ :

Photos: कोहनी और घुटनों के कालेपन को इन 5 घरेलू नुस्खों से करें दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 07:31 IST

Open in App
1 / 6
शरीर के सभी हिस्सों के मुकाबले कोहनी और घुटनों का रंग डार्क होता है। लेकिन अगर ये और भी डार्क होने लगे तो आपको इसके रंग को लाइट करने पर काम करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में बिना बाजू वाले कपड़े और शोर्ट ड्रेस पहनना मुश्किल हो जाता है। यहां हम आपको कोहनी और घुटनों के रंग को लाइट करने के 5 आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, इन्हें महज 2 सप्ताह ट्राई करें और फिर देखिए रिजल्ट:
2 / 6
1) एलोवेरा जेल: एलोवेरा की फ्रेश जड़ लाकर उसमें से जेल निकालें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगा लें। करीब 10 मिनट रखें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। एलोवेरा में फैटी एसिड और विटामिन-सी होता है जो स्किन को लाइट बनाता है। इससे कोहनी और घुटनों का कालापन दूर हो जाएगा।
3 / 6
2) बादाम/नारियल का तेल: बादाम या नारियल तेल की कुछ बूंदें अपनी उंगलियों पर लें और थोड़ा-थोड़ा करके कोहनी और घुटनों पर लगाते रहें। चाहें तो इस तेल में टी-ट्री ऑइल भी मिलाया जा सकता है। तेल लगाते समय सर्कुलर मोशन में मालिश करें। मसाज के बाद गुनगुने पानी से तेल साफ कर लें। बादाम तेल में मौजूद विटामिन-ई स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और रंग साफ करेगा। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन में इजाफा होगा। इससे स्किन साफ होती है।
4 / 6
3) बेकिंग सोडा: एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर और पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगा लें। सूखने पर उंगलियों से 5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पाने से ये पेस्ट निकाल लें। बेकिंग सोडा स्किन पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाता है और नीचे की साफ स्किन को ऊपर लाता है।
5 / 6
4) जैतून का तेल: एक बाउल में जैतून का तेल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। रात को सोने से पहले इसे कोहनी और घुटनों पर लगाकर सो जाएं या फिर कम से कम 2 घंटे लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी के इस्तेमाल से निकालें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन-सी स्किन को लाइट बनाता है और जैतून का तेल त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है।
6 / 6
5) आलू का रस: आलू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। यह तेजी से डार्क स्किन को लाइट बनाने का काम करता है। आलू को घिस लें और उसका रस निचोड़ लें। इस रस को कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट रहने दें और फिर गुनगुने पानी से कोहनी और घुटनों को धो लें। आलू के रस के प्रभाव से त्वचा का रंग लाइट हो जाएगा।
टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन