लाइव न्यूज़ :

मानसून में इन 7 पैक को करें चेहरे पर अप्लाई, ऑयली और चिपचिपी स्किन से मिलेगा छुटकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 07:23 IST

Open in App
1 / 8
बारिशों का मौसम शुरू हुआ नहीं कि त्वचा पर चिपचिपाहट आने लगती है। इस मौसम में ऑयली त्वचा वालों को अधिक परेशानी होती है। एक तो चेहरे पर आने वाला अनावश्यक ऑइल और दूसरा बारिशों की चिपचिपाहट, इससे त्वचा पर कई तरह की अन्य परेशानियां भी आने लगती हैं। इन्हें कम करने के लिए मानसून में कुछ खास फेस पैक ट्राई करें। आगे जानें इन्हें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:
2 / 8
1) हल्दी, चावल फेस पैक: एक छोटे बाउल में 3 चम्मच चावल का आटा डालें। इसमें एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच शहद और थोड़ा खीरा का रस डालें। सभी चीजों को मिक्स करने के लिए जरूरत के हिसाब से गुलाब जल मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे के साथ बॉडी के अन्य हिस्सों पर भी लगा सकते हैं।
3 / 8
2) बादाम, शहद फेस पैक: 10 बादाम रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इनका छिलका उतारकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं। फेस पैक रेडी है।
4 / 8
3) अंडे का फेस पैक: अंडे की जर्दी को एक कटोरी में निकाल लें। इसे उंगली या फेस ब्रश की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। रोजाना एक बार यह करने से स्किन प्रॉब्लम भी दूर होगी और चेहरा खिला खिला भी लगेगा।
5 / 8
4) संतरा और नीम फेस पैक: तीन चम्मच ऑरेंज पल्प यानी संतरे का गूदा लें। इसमें दो चम्मच दूध और तीन चम्मच नीम का पेस्ट मिला दें। अच्छी तरह मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा लें। सूखने का इन्तजार करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फेस पैक में मौजूद संतरा और नीम दोनों ही त्वचा से ऑइल को हटाने में मदद करते हैं।
6 / 8
5) संतरा और बेसन फेस पैक: 2 चम्मच बेसन, 3 चम्मच संतरे का गूदा और गुलाब जल (जितना दोनों चीजों को मिलाने में इस्तेमाल हो), इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। मिलाने पर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फेस पैक में मौजूद संतरा और बेसन दोनों ही त्वचा पर जमा ऑइल और धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाते हैं।
7 / 8
6) मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले खनिज तैलीय त्वचा पर चमत्कारी तरीके से काम करते है। इसका फेस पैक स्किन में से तेल को सोख कर नेचुरल सुंदरता देता है। इसके साथ ही यह कील मुंहासों को खत्म कर दाग धब्बों को हल्का कर देता है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही, दो से तीन बूंद नींबू का रस मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। फिर इसे ठंडे पानी के साथ धो ले। यह फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाएं।
8 / 8
7) मसूर की दाल: मसूर की दाल न केवल खाने में बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायेदमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले खनिज व विटामिन तैलीय त्वचा की समस्या को खत्म करने में मदद करती हैं। इसका पैस फेक बनाने के लिए आधा कप मसूर की दाल, एक तिहाई कप कच्चा दूध मिक्स करके गाढ़े पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगा कर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर स्क्रबिंग भी कर सकते हैं।
टॅग्स :मानसूनस्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन