लाइव न्यूज़ :

Monsoon Tips: बारिश में बाल गीले होने पर इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं तो हो सकती है हेयर फॉल की समस्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 08:36 IST

Open in App
1 / 7
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बारिश का मौसम बहुत पसंद है और बारिश देखते ही उसमें भीगने को दौड़ पड़ते हैं तो आपको इस मौसम में अपने बालों की एक्स्ट्रा देखभाल करनी चाहिए। क्यूंकि बारिश में बाल भीगने के बाद कमजोर पड़ जाते हैं। बारिश के पानी में मौजूद दूषित कण बालों को रूखा और बेजान बनाते हैं।
2 / 7
साथ ही स्कैल्प को लंबे समय तक टिकने वाला डैंड्रफ दे जाते हैं। बालाओं के कमजोर होने से हेयर फॉल बढ़ जाता हेयर और ग्रोथ रुक जाती है। ऐसा आपके साथ ना हो इसके लिए बारिश में भीगने के ठीक बाद घर लौटते ही आगे बताए जा रहे 5 काम कर लें:
3 / 7
1) बाल सुखाएं: घर आते ही समय पहले अपने बालों को साफ तौलिये से सुखाएं। तौलिए में कुछ देर के लिए बालों को लपेट लें। इससे तौलिया पूरी तरह बालों के पानी को अपने भीतर सोख लेगा। बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। इसकी हीट से बाल डैमेज होते हैं
4 / 7
2) नीम के पत्तों का पानी: जब तक आपके बाल सूख रहे हैं उतनी देर में एक पैन में नीम की कुछ पत्तियां डालकर इसे उबाल लें। उबालने के बाद पानी को ठंडा होने दें। इस पानी से अपने बाल धोएं। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन को पहले ही दूर कर देते हैं
5 / 7
3) हेयर मास्क: नीम के पानी से बाल धोने के बाद अपने रेगुलर शैम्पू से हेयर वॉश करें। आप चाहें तो इससे पहले बालों में कोई हेयर मास्क भी लगा लें। इससे बालों को पोषण मिलेगा। हेयर मास्क को 15-20 मिनट रखने के बाद निकाल दें और फिर बालों को शैम्पू कर लें
6 / 7
4) कंडीशनर: शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाना ना भूलें। बारिश के मौसम में बारिश होने के बाद वातावरण में उमस भर जाती है। जिस वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। कंडीशनर से इनके भरपूर मॉइस्चर मिलता है जिनसे कि बालों को फ्रिजी होने से बचाया जा सकता है
7 / 7
5) हेयर कट: बारिश में बाल भीगने के बाद या कुछ ही दिनों के अन्दर हेयर कट कराएं। इससे बारिश के पानी से डैमेज हुए बाल कट जाएंगे और बालों की ग्रोथ में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी। बारिश का पानी बालों में स्प्लिट एंड्स को बढ़ावा देता है जो रूखे, बेजान बालों के साथ हेयर फॉल भी देता है
टॅग्स :हेयर केयरमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन