दांतों पर से पीलापन कैसे हटाए, अपनाएं ये घरेलू उपाय, पीले दांतों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: April 20, 2022 08:40 AM2022-04-20T08:40:10+5:302022-04-20T08:40:10+5:30

Next

एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा एक कटोरे में कर लें उसके ऊपर से एक पुरे नींबू का रास निचोड़ ले। दोनों को आपस में अच्छे से मिला ले। अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इस पेस्ट को ब्रश पर रखकर अच्छी तरह अपने दातों पर घिसते रहें, जिस तरह से आप रोज़ाना टूथपेस्ट यूज़ करते हैं।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप दिन में दो बार ब्रश करें। यह आपके दांतों को हमेशा मजबूत और सफेद बनाए रखेगा। सुबह उठने और रात को सोने से पहले ब्रश करने से आपके दांत मोती की तरह चमक सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

दांतों को चमकदार बनाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार नमक और तेल से उन्हें साफ करना चाहिए। इस उपाय के लिए आधा चम्मच नमक में दो बूंद सरसों का तेल मिलाएं और इससे दांतों पर मालिश करें। इससे दांतों का पीला रंग साफ हो जाएगा।

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाएं। सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर को एक डिब्बे में रख लें। अब रोज सुबह उठकर इस पेस्ट को नींबू के रस के साथ मिलाएं। इससे हर दिन अपने दांतों को ब्रश करें। इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करने से आपके दांत पूरी तरह से सफेद हो सकते हैं और मुंह से बदबू भी नहीं आएगी।