लाइव न्यूज़ :

Photos: रोजाना सोने से पहले इन 9 टिप्स को आजमाएं, चमकती-दमकती त्वचा पाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2018 16:13 IST

Open in App
1 / 10
अपनी त्वचा और सुंदरता के लिए सीरियस महिलाएं महीने में एक बार पार्लर जाकर ब्यूटी सेशन लेना जरूर पसंद करती हैं। इस ब्यूटी सेशन में वे त्वचा से लेकर बालों तक की देखभाल के लिए ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन इन सब में काफी पैसा खर्च हो जाता है। मगर आपका पैसा भी बच जाए और सुंदरता भी हासिल हो, इसके लिए आपको सोने से पहले कुछ काम करने होंगे। आइए आपको बताते हैं 9 ऐसे काम, जिन्हें रोजाना रात सोने से पहले करें और 2 हफ्तों के भीतर नेचुरल सुंदरता पाएं:
2 / 10
यह बात आपको अपनी रोजाना की आदत में ढाल लेनी चाहिए कि आप जब भी रात को बेड पर सोने के लिए जाएं तो आपके चेहरे पर मेकअप ना लगा हो। क्योंकि रात को सोने के बाद हमारी त्वचा के पोर्स प्राकृतिक रूप से खुलते हैं और अगर स्किन पर केमिकल युक्त मेकअप लगा होगा तो यह त्वचा में जाकर उसे खराब करता है। इसलिए हमेशा चेहरा साफ करके ही सोएं।
3 / 10
चेहरे के साथ अपने हाथों का ख्याल रखेंगी, तो दूसरों पर इसका अच्छा इम्प्रैशन पड़ता है। हाथों पर सोने से पहले हैंड क्रीम, मॉइस्चराइजर या कोल्ड क्रीम लगा कर सोएं। रातभर यह क्रीम त्वचा को सॉफ्ट बनाने का काम करेगी और हाथों का रूखापन दूर हो जाएगा।
4 / 10
टोनर के रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा का पीएच बैलेंस बना रहता है और अगर रात सोने से पहले इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह तेजी से काम करता है। मार्केट से अगर महंगे टोनर ना लेना चाहें तो गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल करें। रोजाना रात गुलाब जल में कॉटन बाल डुबोएं, चेहरे पर लगाएं और सो जायेंगे।
5 / 10
आंखें हमारे चेहरे के आकर्षण को बनाए रखती है, इसलिए इन्हें सुन्दर बनाने के लिए भी एक खास काम करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार आई राम लें और रात सोने से पहले उसका इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो आंखों के आसपास गुलाब जल लगाएं। यह भी एक असरदार प्रयोग है।
6 / 10
बालों को खोलकर सोने से नींद अच्छी आती है, रातभर हम रिलैक्स भी रहते हैं लेकिन अगर आप बाल बांधकर सोएं तो इससे बालों का टूटन-झड़ना कंट्रोल होता है। कोशिश करें कि बालों का 'जूड़ा' बनाकर सोएं। रात में बालों को बाधने का एक और फायदा यह होता है कि सोते समय बाल चेहरे पर नहीं आते। बालों में भी प्राकृतिक तेल होता है जिनके चेहरे पर बार बार लगने से एक्ने प्रॉब्लम हो सकती है।
7 / 10
अपने पांव में पेट्रोलियम जेली लगाकर सोएं। रातभर ये आपके पांव की त्वचा को सॉफ्ट बनाने का काम करेगी। अगर पांव की एडियाँ फटी हुई हैं तो एक सप्ताह के भीतर आपको मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं।
8 / 10
ना केवल सेहत के लिहाज से, बल्कि आपकी स्माइल को आकर्षक और सुन्दर बनाए रखने के लिए भी आपने दांतों का चमकदार होना जरूरी है। इसलिए दिन में एक बार नहीं, दो बार दांतों को ब्रश करें। एक बार सुबह और दूसरी बार रात सोने से पहले।
9 / 10
रात सोते समय आप जिस तकिये का इस्तेमाल करते हैं, उसपर लगे प्रदूषित कण आपकी स्किन को खराब करते हैं। इसलिए ध्यान दें कि आप इस तकिये पर सिल्क का कपड़ा चढ़ाएं। क्योंकि स्लिक पर धुल-मिट्टी, अनावश्यक ऑइल जल्दी चिपकता नहीं है।
10 / 10
रात में उपरोक्त सभी जरूरी कामों को करने के बाद बहुत जरूरी है कि आप सो जाएं और भरपूर नींद लें। रात में बेड पर जाने के बाद घंटों तक गैजेट्स (मोबाइल, लैपटॉप) का इस्तेमाल करना आंखों के नीच डार्क सर्कल बनाता है।
टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन