Shraddha Murder Case: इस अमेरिकी टीवी सीरीज को देखकर आफताब को मिला था श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का तरीका

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 15, 2022 03:32 PM2022-11-15T15:32:45+5:302022-11-15T15:35:41+5:30

Next

श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 28 साल का आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा 18 मई को गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी।

आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। जिसके बाद आफताब ने 300 लीटर के डीप फ्रिजर में श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को रखकर 16 दिनों में लाश को महरौली के जंगल में अलग- अलग इलाकों में फेंका ताकि किसी को उस पर शक न हो।

अपराधी आफताब पूनावाला ने खौफनाक कांड को अंजाम देने के लिए अमेरिकी शो 'डेक्सटर' (Dexter) से आइडिया लिया था।

आफताब ने बताया कि क्राइम शो 'डेक्सटर' को देखने के कारण उसके मन में श्रद्धा को मारने का प्लान आया।

इस सीरीज की कहानी में 3 साल की उम्र में अनाथ हुए 'डेक्सटर' नाम के लड़के के आस-पास घूमती है। जिसके बाद मियानी पुलिस अफसर हैरी मॉर्गन उसे गोद ले लेता है। बच्चे ने बचपन में आरी से हुई अपनी मां की हत्या देखी थी, यह घटना उसके दिलोदिमाग पर घर कर जाती है।

हैरी मॉर्गन, 'डेक्सटर' के दिमाग में लगे इस सदमे को पहचान लेता है और फिर ऐसे क्रिमिनल्स की हत्या करने में उसकी मदद करता है। 'डेक्सटर' मर्डर करने के बाद लाशों के टुकड़े कर के वह उन्हें अटलांटिक महासागर के गल्फ स्ट्रीम में फेंक देता है।

श्रद्धा से आफताब की मुलाकात मुंबई में एक कॉल सेंटर में हुई थी. जहां दोनों साथ कम करते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद श्रद्धा आफताब के पास आकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

आफताब और श्रद्धा के लिव इन रिलेशनशिप में आने की बात जब श्रद्धा के परिवार को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन आफताब के प्यार पर भरोसा करने वाली श्रद्धा ने परिवारवालों के खिलाफ जाते हुए मुंबई छोड़ दिया और आफताब के साथ दिल्ली आ गई।

दोनों ने छतरपुर इलाके में कमरा किराए पर लेकर रहना शुरू किया लेकिन कुछ दिनों के बाद शादी की बात से बिफरे आफताब ने श्रद्धा को मौत की नींद सुला दी। पुलिस को दिये बयान के अनुसार आफताब ने 18 मई 2022 को श्रद्धा का कत्ल कर दिया।