Five year old girl raped accused in custody
पांच साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी हिरासत में.. By भाषा | Published: September 29, 2022 11:58 AM2022-09-29T11:58:42+5:302022-09-29T12:04:20+5:30Next Next उत्तर प्रदेश में भदोही के सुरयावा थाना इलाके में एक वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मामला मंगलवार की रात को हुआ। वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची झोपड़ी के बाहर सो रही थी तभी आधी रात के वक़्त उसी बस्ती का 15 साल का एक लड़का उसे एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। सुबह रोती बिलखती बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने बताया इस मामले में दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर बुधवार देर शाम आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया और बच्ची की चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशrapecrime news hindiuttar pradeshBhadohi Policeशेअर :